मुंबई: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर एक्टर प्रभास अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं एक्टर कल्कि 2898 एडी की सक्सेस के बाद एक बार फिर थिएटर में बवाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बीच हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें प्रभास का नया लुक देखने को मिल रहा है।

दरअसल, प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर कन्नप्पा का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वह लंबे बाल, माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि ”ॐ दिव्य संरक्षक ‘रुद्र’ॐ. ‘रुद्र’के रूप में अपने लुक का अनावरण। कन्नप्पा में अडिग रक्षक के रूप में शक्ति और ज्ञान का अवतारय भक्ति, त्याग और प्रेम की एक कालातीत यात्रा। फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”
कन्नप्पा की स्टोरी क्या है?
कन्नप्पा भारतीय तेलुगु भाषा की पौराणिक फिल्म है, जो वर्तमान में टॉलीवुड में बन रही सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है, जिसमें विष्णु मांचू अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म से अक्षय कुमार तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।
बता दें, यह फिल्म भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा पर आधारित है, जो 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रभास के अलावा, इस फिल्म में मोहण बाबू, मोहनलाल, अक्षय कुमार, सरथकुमार, अरपित रंका, काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, अरियाना और विवियाना मांचू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

