Dharmendra Health Updates: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहां एक तरफ तमाम न्यूज चैनल ने उनके निधन की खबर चला दी वहीं मुंबई के करीबी सूत्र से लगातार जानकारी हासिलकरने के बाद यह साफ हुआ की धर्मेंद्र की हालत अभी ठीक है। बेटी एशा देओल ने पोस्ट करके बताया कि धर्मेंद्र की हालत अभी स्थिर है वहीं पत्नी हेमा मालिनी ने भी गलत खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई है। सत्य का सामना वेब न्यूज़ ने किया पड़ताल..

हेमा मालिनी ने जताया गुस्सा
हेमा मालिनी ने गलत खबर फैलाने वाले चैनल्स को फटकार लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘जो हो रहा है वह माफ़ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें.

