सीसीटीवी फुटेज हैक कर हैकर्स ने चुराए गाइनकोलाजी वार्ड के फुटेज, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बेचा, साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंताये…

खबरें आज की

गुजरात (राजकोट ) डिजिटल डेस्क सत्य का सामना /राजकोट के पायल मैटरनिटी हॉस्पिटल(payal matarnity hospital) में हैरान कर देने वाला साइबर स्कैडल का मामला सामने आया है जिसमें हैकर ने हॉस्पिटल के CCTV सिस्टम को हैक कर गाइनकोलाजी वार्ड में महिलाओं के जाँच की फुटेज चुराकर अंतर्राष्ट्रीय पोर्न बाजार में बेच दी। इससे देशभर में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है..

 

 

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्सेस लॉग्स के मुताबिक जनवरी 2024 से लेकर दिसंबर 2024 की शुरुआत तक करीब एक साल तक यह सेंधमारी चली। इस साल फरवरी में साइबर अपराधियों को गिरफ्तार लिया गया। हैकर देशभर से नौ महीनों में करीब 50,000 सीसीटीवी क्लिप्स चुराने में कामयाब रहे।

यह स्कैम तब सामने आया जब राजकोट फैसिलिटी के टीजर क्लिप ”Megha Mbbs” और ”cp monda” जैसे यूट्यूब चैनलों पर ऑनलाइन पोस्ट किए गए। कस्टमर्स को फुटेज खरीदने के लिए टेलीग्राम ग्रुप्स में ले जाया जाता था, जिसकी कीमत 700 रुपये से 4,000 रुपये के बीच होती थी।

 

जांच के दौरान देशभर के कई शहरों- पुणे, मुंबई, नासिक, सूरत, अहमदाबाद और दिल्ली के करीब 80 सीसीटीवी डैशबोर्ड हैक हुए पाए गए। पीड़ित 20 राज्यों में फैले हुए थे। इनमें अस्पताल से लेकर स्कूल, कॉर्पोरेट हाउस, सिनेमा हॉल, फैक्ट्रियां और यहां तक ​​कि प्राइवेट घर भी शामिल थे।

 

 

इस मामले में इस साल शुरुआत में ही पहली गिरफ्तारियां हो गई थीं, लेकिन जांचकर्ताओं ने पाया कि ये गैर-कानूनी तरीके से हासिल किए गए क्लिप जून तक टेलीग्राम ग्रुप्स पर मौजूद थे। जांचकर्ताओं ने पाया कि इनमें से कई सीसीटीवी सिस्टम अब भी “admin123” जैसे फैक्ट्री-सेट पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे थे।

 

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें ‘ब्रूट फोर्स अटैक’ का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें हैकर्स एक प्रोग्राम या बॉट का इस्तेमाल करके लॉक के लिए अक्षर और नंबर के हर मुमकिन कॉम्बिनेशन को ट्राई करते हैं।

 

इस ऑपरेशन में लीड हैकर और बीकॉम ग्रेजुएट पारित धमेलिया ने ऐसा करने के लिए तीन अलग-अलग सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का इस्तेमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *