मुम्बई / सत्य का सामना / अभी कुछ दिनों से मिडिया में यह खबरें यह खूब वायरल हो रही थी की अभिनेता धनुष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की शादी वैलेंटाइन डे पे होने वाली है, जैसे जैसे यह खबर फैलती गई, फैंस ने सोशल मिडिया में अपनी ख़ुशी जाहिर करना शुरू कर दिया। ताज़ा जानकारी के अनुसार इस बात में कोई सच्चाई नहीं है….

मृणाल ठाकुर से नहीं हो रही धनुष की शादी
सूत्रों के अनुसार, ‘फरवरी में उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है, तो वो रिलीज के इतने करीब शादी क्यों करेंगी? और फिर मार्च में उनकी एक और तेलुगू फिल्म रिलीज होने वाली है।’ मृणाल और धनुष काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कब और कैसे शुरू हुआ ये सब
यह सब अगस्त 2025 में शुरू हुआ, जब मृणाल अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर धनुष के आने पर उनसे मिलने दौड़ पड़ीं। इस पर इंटरनेट यूजर्स ने खूब तारीफ की और कहा कि धनुष खास तौर पर मृणाल को सपोर्ट करने के लिए स्क्रीनिंग में आए थे।
