Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भाई बहनों के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष श्रावण मास के पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उसे राखी बांधती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को जीवन भर रक्षा का वचन देता है। यह दिन न केवल एक त्योहार है बल्कि रिश्ते में मिठास बढ़ाने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। राखी के यह पर्व परिवारिक के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी बढ़ाता है, इसलिए रक्षाबंधन को भारत सहित अन्य देशों में भी प्रेम-उत्साह से मनाया जाता है।

कब है राखी और कब मनाया जायेगा
इस वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी। तिथि का समापन 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 52मिनट पर है। उदया तिथि के मुताबिक 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा
आइए इसको विस्तार से जानते हैं। पंचांग के अनुसार 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन पर पूरे दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहने वाला है। दरअसल, भद्रा रक्षाबंधन की पूर्णिमा तिथि में 9 अगस्त को तड़के 1 बजकर 52 पर ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए इस साल राखी के त्योहार पर भद्रा का साया नहीं रहेगा….
