देवरी पिकनिक स्पॉट : लापता युवती की 90 घंटे बाद मिली लाश, SDRF, DDRF के खोजबीन से मिली सफलता..

खबरें आज की

जांजगीर चाम्पा /सत्य का सामना / डिजिटल डेस्क / देवरी पिकनिक स्पॉट गए पांच युवक युवतियों में से तीन को काल ने अपने गर्भ में समेट लिया आइये विस्तार से जाने….

 

 

जांजगीर-चाम्पा. देवरी पिकनिक स्पॉट से हसदेव नदी में शनिवार को बही युवती की लाश 20 किमी दूर देवरहा गांव में 90 घण्टे बाद मिली है. SDRF और DDRF की टीम, युवती की खोजबीन कर रही थी. ड्रोन की भी मदद की गई थी. पुलिस ने तटीय इलाके के गांवों के लोगों को भी अलर्ट किया था. आखिरकार, घटना के पांचवें दिन आज युवती की डेडबॉडी मिल गई है और परिजन ने भी उसकी पहचान कर ली है…

 

फोटो : मृतक युवती

 

दअरसल, शनिवार 4 अक्टूबर को बिलासपुर से 3 युवक और 2 युवती देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे और शाम के वक्त हसदेव नदी में नहाते पांचों बह गए थे. इस दौरान 1 युवक और 1 युवती बच गए, वहीं 2 युवक और 1 युवती बह बह गए थे. तीसरे और चौथे दिन 2 युवकों की लाश मिली थी. इसके बाद, युवती की खोजबीन कुदरी बैराज और चाम्पा क्षेत्र में की जा रही थी और आज युवती की लाश मिल गई है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है..

 

फोटो : मृतक युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *