डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना /पंजाब / पंजाब के मशहूर बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन पर बवाल मच गया है परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं..

पंजाब के मशहूर बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का निधन अमृतसर में सर्जरी के दौरान हार्ट अटैक से हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, और शव की हालत को लेकर सवाल उठाए हैं, सिर से कंधे तक शरीर का रंग काला-नीला पड़ा था।
पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने घुम्मन की मौत को संदेहास्पद बताते हुए जांच की मांग की और कहा कि परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने भी दुख जताते हुए कहा कि अगर लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी। यूथ आइकन रहे घुम्मन के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।
