एंटरटेनमेंट डेस्क। मुंबई। अभिनेता-निर्माता अरबाज खान (Arbaaz Khan) के घर फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी और मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान ने 5 अक्टूबर को मुंबई में अपनी पहली संतान, एक बेटी को जन्म दिया। पिछले दो-तीन दिन से खान परिवार के कई सदस्य अस्पताल में बेबी से मिलने गए और आज शाम शूरा को अस्पताल से भी छुट्टी मिल गई।

क्या है बेटी का नाम?
घर आने के बाद अरबाज ने सबसे पहले ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की और बेटी के पैदा होने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया। इसी के साथ ही उन्होंने बेटी का प्यारा सा नाम भी रिवील किया।
अरबाज और शूरा ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम सिपारा खान रखा है।
सिपारा का क्या अर्थ है?
गूगल के अनुसार सिपारा नाम की उत्पत्ति अरबी और फ़ारसी दोनों संस्कृतियों से हुई है और इसे अक्सर सुंदरता और प्रकृति के विषयों से जोड़ा जाता है।
अरबी में यह नाम ग्रेस से जुड़ा हुआ है, जबकि फारसी परंपरा में यह पुष्प छवि को दर्शाता है, जो कविता और कला में प्रकृति की गहरी सराहना का प्रतीक है।
