मशहूर अभिनेत्री शांताराम संध्या ने 94 वर्ष की उम्र में दुनियां को अलविदा कहा, फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर..

इंटरटेनमेंट

 

मुंबई /डिजिटल डेस्क /सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिग्गज अदाकारा संध्या शांतारम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 94 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। संध्या के निधन से पूरे मनोरंजन जगत को बड़ा धक्का लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संध्या बढ़ती उम्र की समस्याओं से ग्रस्त थीं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संध्या शांताराम के निधन पर निर्देशक मधुर भंडारकर ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए जानकारी साझा की।

 

नहीं रहीं नवरंग की नटखट संध्या

नवरंग फिल्म के होली के गीत ‘अरे जा रे हट नटखट’ से फेम हासिल करने वाली वेटरन एक्ट्रेस संध्या शांताराम ने 94 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने विशिष्ट योगदान और फिल्म निर्माता वी. शांताराम की पत्नी के रूप में जानी जाने वाली दिग्गज भारतीय अभिनेत्री संध्या शांताराम का 4 अक्टूबर, 2025 को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। एक अभिनेत्री और प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना के रूप में उनके काम ने फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी।

 

मधुर भंडारकर ने दी संध्या को श्रद्धांजलि

मधुर भंडारकर ने X पर संध्या को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अभिनेत्री की एक पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा, ‘महान अदाकारा संध्या शांताराम जी के निधन से दुखी हूं। ‘पिंजरा, दो आंखें बारह हाथ’, ‘नवरंग’ और ‘झनक झनक पायल बाजे’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। उनकी अद्भुत प्रतिभा और मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य कौशल ने सिनेमा जगत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। ओम शांति।’ बता दें कि संध्या मशहूर फिल्मकार वी. शांताराम की तीसरी पत्नी थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *