फर्रुखाबाद ब्रेकिंग : कोचिंग सेंटर में बम धमाका, मीथेन गैस के रिसाव से हुआ था ब्लास्ट..

उत्तर प्रदेश

डिजिटल डेस्क / फर्रुखाबाद/सत्य का सामना / उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में बम धमाका हुआ है,धमाका इतना जोरदार हुआ की दो लोगो के चीथड़े उड़ गए, विस्फोट थाना कादरी गेट स्थित द सन क्लासेस लाइब्रेरी के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ, घटना में दो लोगो की मौत की पुष्टि की जा चुकी है और करीब 5 लोग घायल बताएं जा रहे है….

 

 

 मीथेन गैस रिसाव के बाद ब्लास्ट हुआ- पुलिस

हादसे के बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है. अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोचिंग क्लासेस की नीचे लाइब्रेरी थी. उसके नीचे सेप्टिक टैंक था. उसमें मीथेन गैस रिसाव के बाद ब्लास्ट हुआ है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

शनिवार को लगभग 3 बजकर 19 मिनट पर एक सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कादरी गेट स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में धमाका हुआ है. इस घटना में कुल 7 लोग घायल हुए थे जिनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 5 लोग घायल हैं. एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायल पांचों बच्चों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है..

 

 घटना स्थल से 50 मीटर दूरी पर मिले मानव अवशेष

 

घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां व एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची है. बताया गया कि, धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब 80 मीटर की दूरी पर जाकर बिल्डिंग के अवशेष गिरे थे. वहीं करीब 50 मीटर की दूरी पर मानव अंग पड़े मिले.

 

 

कई थानों की पुलिस मौके पर रही मौजूद

 

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय मौके पर पहुंचीं. साथ ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद हैं. यह घटना थाना कादरी गेट क्षेत्र में सेंट्रल जेल चौराहा आईटीआई मार्ग पर किसान कोल्ड स्टोरेज के पास की है…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *