मुंबई / इंटरटेनमेंट डेस्क / सत्य का सामना / बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मिडिया के माध्यम से गायकी से संन्यास ले लिया, इस फैसले से बॉलीवुड और उनके फैंस काफ़ी हैरान है। अरिजीत ने बताया की वह अब आगे कोई भी ” प्रोजेक्ट ” साइन नहीं करेंगे। आइये जानते है की उन्होंने सोशल मिडिया प्लेटफार्म पे क्या कहाँ…

अरिजीत ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म पे लिखा ” नमस्ते आप सभी को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनायें। पिछले कई सालो से श्रोताओं ने जो मुझे प्यार दिया है उनके लिए मै दिल से आभारी हूँ। आज मै सभी को यह बताना चाहूंगा की अब मै प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं करूंगा मै इस सफर को यही विराम दे रहा हूँ.आप सभी का आभार…

बता दे की अभी अरिजीत के काफ़ी सारे प्रोजेक्ट्स थे लेकिन गायकी पे विराम देना बहुत बड़ा सवाल छोड़ जाता है..

उन्होंने एक्स पे लिखा की ” इसके पीछे कोई एक कारण नहीं है, बहुत से कारण है पहला की मै जल्दी ही बोर हो जाता है इसलिए परफार्म करते वक्त गाने को अलग अलग अंदाज में गाता हूँ। दूसरी बात यह है की मै नये सिंगर को उभरते हुए देख असली मोटिवेशन पाना चाहता हूँ…..
