भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा के पिता का हुआ निधन, सोशल मिडिया में लिखा पिता के नाम भावुक नोट….

इंटरटेनमेंट

डिजिटल डेस्क / सत्य का सामना /भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पिता का निधन हो गया है, एक्ट्रेस ने इस दुःखद खबर को साझा करते हुए अपने सोशल मिडिया हैंडल पर पिता के नाम नोट लिखा…

 

 

मोनालिसा का भावुक पोस्ट

मोनालिसा ने पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे प्यारे बाबा, आप सबसे मजबूत और खुशमिजाज थे। कल आप हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए। आपकी आंखों में आखिरी पल तक भी जिंदगी थी। मैं केवल हमारी खुशी की यादें संजोना चाहती हूं, क्योंकि आप हमेशा मस्ती, नाच, खाना और पार्टी करना पसंद करते थे। अब मुझे आपके जन्मदिन की शुभकामनाएं, किराने का सामान, खाने का ऑर्डर या मोबाइल रिचार्ज नहीं मिलेगा। यह कमी हमेशा खलेगी। लेकिन मुझे पता है, आप मुझे रोते हुए नहीं देखना चाहेंगे। शांति से आराम करें, बाबा। मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *