इंटरटेनमेंट : अप्रैल 2027 में रिलीज होगी एक हजार करोड़ी फ़िल्म “वाराणसी”, निर्देशक एसएस राजामौली ने किया- ऐलान…..

इंटरटेनमेंट खबरें आज की

इंटरटेनमेंट डेस्क। सत्य का सामना: Ss राजामौली का नाम सुनते है मेगा बजट, भव्य सेट, बड़ा नाम और सुपरहिट का तमगा जेहन में सामने आता है। निर्देशक राजामौली ने अपना औरा ही ऐसा बनाया है की उनके “नाम ” से फ़िल्में बिक जाती है।

 

राजामौली ने फ़िल्म के रिलीज़ को लेकर घोषणा कर दी है, 7 अप्रैल 2027 को “वाराणसी ” पुरे देश दुनियां में रिलीज़ की जाएगी।फ़िल्म को लेकर फैंस में काफ़ी उत्साह है अभी कुछ दिन पहले ही राजामौली ने हैदराबाद रामोजी फ़िल्म सिटी में फ़िल्म के नाम का खुलासा किया था।

 

 

 

निर्देशक राजामौली इस बार अपने मेगा बजट फ़िल्म” वाराणसी” को लेकर चर्चा में है करीब एक हजार करोड़ बजट की फ़िल्म में मुख्य अभिनेता के तौर में तेलगु सुपरस्टार महेश बाबू, देशी गर्ल प्रियंका चोपडा और पृथ्वीराज सूकुमारन नजर आएंगे..

 

राजामौली “वाराणसी ” को बड़े पैमाने में निर्माण कर रहे है फ़िल्म का बजट 1000 हजार के पार पहुंच गया है फ़िल्म में तेलगु इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड के नामचीन अभिनेताओं को कास्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजामौली की योजना फ़िल्म को 150 से 190 देशों में रिलीज़ करने की है ताकि फ़िल्म को दुनियां के हर एक कोने में पहुंचाया जा सके…

 

 

क्या दंगल के रिकॉर्ड को तोड़ पायेगी वाराणसी?

 

SS राजामौली के फिल्मों के कमाई के बारे में बात करे तो बाहुबली पार्ट 1 ने 800 करोड़ और पार्ट 2 ने 1800 करोड़ का कारोबार किया था वही दूसरी दूसरी फ़िल्म आरआरआर ने करीब 1000 हजार करोड़ कमाए थे। आमिर खान की दंगल ने दुनियाभर से करीब 2000 करोड़ के आसपास कमाई का आकड़ा पार किया था।

 

चुंकि राजामौली की फ़िल्म का बजट करीब 1000 हजार करोड़ है और इसे पुरी दुनियां में रिलीज करने की योजना है तो यह कहना गलत नहीं होगा की वाराणसी दंगल के रिकॉर्ड को तोड़ देगी…

👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *