भारत ने रचा इतिहास किया अग्नि- प्राइम बेलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मनो के दाँत हुए खट्टे…

खबरें आज की

 

नई दिल्ली, सत्य का सामना /डिजिटल डेस्क / भारत ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है, भारत अब चलती ट्रेन से ही परमाणु मिसाइल दाग सकेगा, यह खबर सुनकर पडोसी मुल्क के दाँत खट्टे हो गए है।

 

दरअसल भारत ने कल रेल बेस्ड मोबाइल लांचर से अग्नि- प्राइम मिसाइल का परमाणु परीक्षण किया, यह अगली पीढ़ी का मिसाइल है, इस मिसाइल की मारक दुरी 2000 किलोमीटर की है यह परमाणु हथियार ले जाने में पुरी तरह से निपूर्ण है…..

 

फोटो : भारत ने अग्नि प्राइम मिसाइल का किया सफल परीक्षण

 

दरअसल, भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं में एक नया अध्याय जोड़ा है. इसी के तहत अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह पहली बार है जब इस मिसाइल को रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से दागा गया, जो देश की रेल नेटवर्क पर स्वतंत्र रूप से घूम सकता है. यह परीक्षण भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल करता है जो रेल से कैनिस्टराइज्ड मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता रखते हैं. इससे राष्ट्रीय सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आएगा. यह दुश्मन देशों के लिए खतरे की घंटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *