सत्य का सामना/ पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाक के ऊपर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे भारत ने व्यापार सहित सिंधु जल संधि समझौता को पूरी तरह से रद्द कर दिया था बता दे कि सिंधु, झेलम और चिनाब नदी के पानी से पाक के सिंध और पंजाब प्रांत पूरी तरह से निर्भर है और अब भारत ने पानी बंद किया तो पाक में त्राहि त्राहि मच गई है एक तो वहां पहले से महंगाई है ऊपर से पानी के बंद होने से खेती किसानी भी पूरी तरह से बंद हो जाएगी । भारत के जवाबी हमले से पाक पूरी तरह से टूट चुका है और पीएम शाहबाज शरीफ पूरी दुनियां में गिड़गिड़ा रहे है …

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार है। इन मुद्दों में कश्मीर, पानी का बंटवारा और व्यापार शामिल हैं। उन्होंने यह बात तेहरान की यात्रा के दौरान एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरीफ ने कहा, ‘हम अपने पड़ोसी के साथ पानी के मुद्दों पर शांति के लिए बात करने को तैयार हैं। साथ ही हम व्यापार को बढ़ावा देने और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भी बात करने को भी तैयार हैं।’
कितना है दोनों देशों के बीच व्यापार
वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल से लेकर जनवरी तक भारत ने पाकिस्तान को करीब 448 मिलियन डॉलर का निर्यात किया। वहीं इस दौरान पाकिस्तान से आयात मात्र 0.42 मिलियन डॉलर रहा। वहीं साल 2023-24 में भारत ने पाकिस्तान से 3 मिलियन डॉलर का आयात किया था। जबकि 1.2 अरब डॉलर का निर्यात किया था।
