
नई दिल्ली / डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / दिल्ली सरकार ने नवरात्री, रामलीला, एवं दशहरा उत्सव को देखते हुए लाउडस्पीकर की समय सीमा रात 10 बजे से बढ़ाकर रात 12 बजे तक कर दी है। यह अनुमति 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लागु रहेगी।

जारी आदेश में यह कहाँ गया है की आयोजको को तय शर्तो का पालन करना होगा, रिहायशी इलाकों में ध्वनि स्तर 45dB (A) से अधिक नहीं होना चाहिए। पर्यावरण मंत्री मंजिन्दर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के फैसले का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया और कहाँ की त्योहारों को तय समय सीमा उल्लासपूर्ण सुगम तरीके से सम्पन्न कराने के लिए दी गई है, नवरात्री, रामलीला, दशहरा त्योहार दिल्ली को जोड़ते है और यह निर्णय आस्था का सम्मान करता है…..
