मध्यप्रदेश : गरबा पंडालो में गैर हिन्दुओ के प्रवेश पे बैन,नई गाइडलाइन हुई जारी…

खबरें आज की

मध्यप्रदेश /सत्य का सामना / मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गरबा पंडालो में गैर हिंदुओं की एंट्री को लेकर विवाद लगातार जारी है हिंदू संगठन नवरात्रि के दौरान गरबा उत्सव में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बंद करने की तैयारी कर रहे हैं और भोपाल में गरबा पंडालो में होर्डिंग्स लगने भी शुरू हो गए हैं गरबा स्थल में गैर हिंदू की एंट्री रोकने के लिए नई गाइडलाइन बनाई गई है लिए जाने पूरा क्या है मामला..

 

 

 होर्डिंग पर क्या लिखा गया?

भोपाल में गरबा पंडालों में होर्डिंग लगने शुरू हो गए हैं। होर्डिंग पर लिखा है- “गरबे के पंडाल में जिहादियों का आना सख्त मना है। पकड़े जाने पर घर वापसी कराई जाएगी या उचित व्यवस्था की जाएगी।” जानकारी के मुताबिक, ये होर्डिंग अवधपुरी श्री कृष्ण सेवा समिति गरबा पंडाल की टीम की ओर से लगाया गया है। होर्डिंग पर लट्ठ और जूते-चप्पल की तस्वीर भी लगी है।

 

एंट्री के लिए बने 5 नियम

भोपाल में गरबा जिहाद से बचने और गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री रोकने के लिए गाइडलाइन भी बनाई गई है। हिंदू संगठनों की ओर से गरबा पंडालों में प्रवेश के लिए ये पांच नियम तय किए गए हैं-:

 

माथे पर तिलक

हाथों में कलावा

आधार कार्ड

गंगाजल गोमूत्र का आचमन,

वराह देवता-मां दुर्गा की तस्वीर का नमन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *