ऑनलाइन ऐप के प्रचार प्रसार से जुड़े मामलो में इडी के सामने पेश हुए पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह..

खबरें आज की

मुंबई / डिजिटल डेस्क / सत्य का सामना / भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह आज 23 सितंबर को ऑनलाइन  ऐप के प्रचार प्रसार से जुड़े मामले में परिवर्तन निदेशालय टीडी के सामने पेश हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी अप 1xbet से जुड़े धन-शोधन के मामले में  युवराज सिंह को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। 43 वर्षीय स्टार बंधपति युवराज सिंह आज दोपहर 12:00 बजे एजेंसी के दफ्तर पहुंचे आने वाले समय में कई क्रिकेटर और फिल्म स्टारों से पूछताछ होना बाकी है युवराज सिंह समेत तमाम क्रिकेटर और फिल्म स्टार एप का अलग-अलग तरीकों से प्रचार किया था।

 

Image source : google photo

 

मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने इस हरफनमौला से पूछताछ की और धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत उनके बयान दर्ज किये। एक इन्फ्लुएंसर अन्वेशी जैन भी इसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुई। ईडी इससे पहले क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, टीएमसी की पूर्व सांसद और बांग्ला अभिनेत्री मिमि चक्रवर्ती, अभिनेता अंकुश हाजरा से भी पूछताछ कर चुका है। अभिनेता सोनू सूद को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। साथ सोशल मिडिया इनफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को जल्द ही पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *