पाक सुधर जाये नहीं तो दुनियां के नक़्शे कदम से मिट जायेगा, आर्मी चीफ उपेंद्र त्रिवेदी की पाक को दो टुक..

खबरें आज की

राजस्थान /डिजिटल डेस्क, सत्य का सामना / ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक में हड़कंप मचा हुआ है वही आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र त्रिवेदी ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा की वह सुधर जाये नहीं तो पाक दुनियां के नक़्शे से मिट जायेगा…

 

 

ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मात खाने के बाद भी पड़ोसी पाकिस्तान अपनी बेजा हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अब भारत की तरफ से उसे बेहद सख्त चेतावनी दी गई है. आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी आतंकवाद को पालने-पोसने वाले पाकिस्तान को चेताया है कि अगर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो दुनिया के नक्शे से उसका नामो-निशान मिटा दिया जाएगा. दरअसल शुक्रवार को राजस्थान के अनूपगढ़ में आर्मी पोस्ट पर जनरल द्विवेदी ने कहा कि इस बार भारतीय सेना कोई संयम नहीं बरतने वाली है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का संकेत देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद पर रोक नहीं लगाई तो भारतीय सेना नहीं रुकने वाली है.

 

इस बार हम कोई संयम नहीं बरतने वालेः जनरल द्विवेदी

जनरल द्विवेदी ने कहा कि इस बार हम कोई संयम नहीं बरतने वाले हैं. इस बार हम कुछ ऐसा करेंगे कि पाकिस्तान का भूगोल तक मिट सकता है. अगर पाकिस्तान दुनिया के नक्शे में रहना चाहता है इसे आतंकवाद को बढ़ावा देना रोकना होगा. उन्होंने सैनिकों से तैयार रहने को कहा. उन्होंने कहा कि अगर भगवान की इच्छा होगी तो जल्द ही उन्हें अवसर मिलेगा. ऑल द बेस्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *