फिलिस्तीन के सपोर्ट में इटली के कई शहरों में आंदोलन…

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

डिजिटल डेस्क/सत्य का सामना/ इटली के दर्जनों शहरों में सोमवार को हजारों Gen-Z सड़क पर उतर आए. नौजवानों की भारी भीड़ के चलते शहरों के स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. इतना ही नहीं कई शहरों में ट्रेनें भी रोक दी गई. इसी तरह बंदरगाहों पर भी Gen-Z ने जमकर उत्पात मचाया. जानिए आखिर इतनी बड़ी संख्या में नेपाल की तरह Gen-Z इटली की सड़कों पर क्यों उतर आए?

 

 

दरअसल प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियो  का कहना है कि  इजराइल पिछले कई सालों से गाजा पर लगातार हमले कर रहा है. इन हमलों में अब तक लाखों लोग जान गंवा चुके हैं. मरने वालों में बड़ी संख्या में छोटे बच्चे हैं. सोमवार को गाजा में सैन्य अभियान के विरोध में इटली के दर्जनों शहरों में Gen-Z भारी संख्या में सड़कों पर उतर आए. भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को शहर के स्कूल-कॉलेजों को बंद करना पड़ा. इसे यूरोप के सबसे बड़े राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है।

 

 

 मिलान से लेकर पालेर्मो तक Gen-Z का प्रदर्शन

 

बताया जा रहा है कि इटली के शहर मिलान से लेकर पालेर्मो Gen-Z और दूसरे लोग भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी तरह जेनोआ और लिवोर्नो के बंदरगाहों पर काम करने वाले मजदूरों ने भी इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए जहाजों को रोक लिया. मजदूरों ने कहा कि इटली का इस्तेमाल इजरायल को हथियार भेजने के लिए किया जा रहा है. अब हम ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. इटली की राजधानी रोक में 20 हजार से अधिक Gen-Z ने टर्मिनी रेलवे स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भारी भीड़ ने फिलिस्तीनी झंडे लहराए और फ्री फिलिस्तीन के नारे लगाए. प्रदर्शन में शामिल एक छात्र ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह यहूदियों के खिलाफ आंदोलन नहीं है, बल्कि उस सरकार के खिलाफ है जो गाजा में नरसंहार कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *