डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना /आईफोन यूजर्स खुशखबरी आज होने वाले मेगा इवेंट में आईफोन 17 को लांच किया जा रहा है, जिसमें आईफोन के चार माडल पेश किए जाएंगे यह आईफोन यूजर्स के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं है लिए जाने इसके फीचर्स..

ऐपल का साल का सबसे बड़ा एनुअल इवेंट आज होने वाला है। इसमें iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। नए लाइनअप में फ्लैगशिप आईफोन मॉडल्स के अलावा एक स्लिम और लाइटवेट एयर मॉडल शामिल होने की उम्मीद भी है। iPhone लवर्स के लिए यह इवेंट ढेरों नए तोहफे लेकर आएगा और इसमें ऐपल के इनोवेशंस की झलक देखने को मिलेगी। आइए आपको इस इवेंट के बारे में बताते हैं और बताते हैं कि आप इसे लाइव कैसे देख सकते हैं।
कंपनी ने नए इवेंट का नाम ‘Awe Dropping’ रखा है और इसका आयोजन 9 सितंबर, मंगलवार को कैलिफोर्निया में सुबह 10 बजे (भारतीय समय के हिसाब से रात 10:30 बजे) होने वाला है। यह फिजिकल इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपरटीनो में ऐपल के हेडक्वार्टर में होगा और इसे बाकी यूजर्स अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर लाइव देख भी सकेंगे। आप नीचे दी गईं सेवाओं पर इसे लाइवस्ट्रीम कर पाएंगे..
– iPhone 17
– iPhone 17 Air
– iPhone 17 Pro
– iPhone 17 Pro Max
देखने को मिल सकते हैं ये इनोवेशंस
सबसे ज्यादा चर्चा में iPhone 17 Air है, जिसे अब तक के सबसे पतले iPhone के तौर पर पेश किया जाएगा। इस साल स्टैंडर्ड iPhone 17 का डिस्प्ले 6.3 इंच का है और Pro का स्क्रीन साइज भी इतना ही होगा। iPhone 17 Air का डिस्प्ले 6.6 इंच का होगा और Pro Max में 6.9 इंच का सबसे बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इनमें एकदम नया कैमरा आईलैंड मिल सकता है।
– ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.apple.com/in/apple-events/)
