दिल्ली ब्रेकिंग : यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, CWC ने दी बाढ़ की चेतावनी…

दिल्ली खबरें आज की

नई दिल्ली / सत्य का सामना / लगातार बारिश ने पुरे उत्तर भारत को परेशान कर दिया है, लगातार बारिश का असर अब दिल्ली में भी दिखने लगा है, यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार 26 अगस्त को 204.56 पहुंच गया, इसके तुरंत बाद केंद्रीय जल आयोग (CWC ) ने इसकी चेतावनी जारी की….

 

 

 

ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यह स्तर रात नौ बजे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि जलस्तर 205.36 मीटर तक पहुंच सकता है, जो खतरे के निशान के बेहद करीब है. प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है ताकि संभावित खतरे से निपटा जा सके.

 

 

CWC ने जारी की चेतावनी

 

केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की चेतावनी इसलिए जारी की गई क्योंकि यह खतरे के निशान यानी 205.33 मीटर के करीब पहुंच गया है. आयोग ने सभी प्रशासनिक इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. पीटीआई के अनुसार, नदी के तटबंधों के भीतर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी जाएगी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी की जा रही है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *