सत्य का सामना /रायपुर /ग्रामपंचायत दोन्दे खुर्द ग्रामवासी शराब दुकान के खुलने के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है..

ग्राम दोन्दे खुर्द के ग्रामीणों ने गांव में खुल रहे शराब दुकान के आदेश को निरस्त कराने के लिए भारी संख्या में क्षेत्रीय विधायक श्री अनुज शर्मा जी से किया मुलाकात , विधायक जी ने हम ग्रामीणों को दिया आश्वासन की 5 सदस्यीय टीम बनाकर माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर करेंगे दोन्दे खुर्द की बात , दोन्दे में शराब दुकान नही खोलने देने का किया आश्वासन।

ग्रामीणों ने कलेक्टर साहब को ज्ञापन देने के लिए उनसे मिलने के लिए परिसर पहुँचे थे , किंतु कलेक्टर साहब आज भी अनुपस्थित मिला ज्ञात हो पिछले बार भी ज्ञापन देने गए थे तब उनसे मुलाकात नही हो पाया और अन्य उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौपना पड़ा था , इसलिए ग्रामीणों ने अपनी मांग को मनवाने के लिए संविधान के रचयिता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा के नीचे बैठकर राजधानी रायपुर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और शासन प्रशासन को चेतावनी दिया कि इतने विरोध के बाद भी अगर हमारे गाँव मे शराब दुकान खोला जाता है तो चक्का जाम एवं विधान सभा घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा , जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

