बॉयफ्रेंड ही निकला मॉडल शीतल उर्फ़ सिमी चौधरी का हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

खबरें आज की

सत्य का सामना /हरियाणा /हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया गया। पुलिस को हत्या के करीब 30 घंटे बाद सोनीपत के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल से उसका शव मिला। उसके गले व हाथों पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं।

 

पुलिस ने मामले में शीतल के इसराना निवासी दोस्त सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शीतल (24) हरियाणवी संगीत उद्योग में काम करती थी। वह बहन नेहा के साथ पानीपत में रहती थी और 14 जून को शूटिंग के लिए गई थी, पर लौटी नहीं। इसके बाद नेहा ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। खांडा के ग्रामीणों ने रविवार रात वाटर चैनल में युवती का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। बाद में शव की शिनाख्त शीतल के रूप में हुई।

 

 

 

 

डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का होटेलियर बॉयफ्रेंड लंबे टाइम से उसकी हत्या की फिराक में था। इसीलिए उसने प्लानिंग कर कार में खास तौर पर चाकू रखा था। मगर, शीतल अकेले उसके साथ कार में आने को राजी नहीं थी। हालांकि 14 जून को उसे मौका मिला तो उसने 8 बार चाकू मारकर शीतल की हत्या कर दी। उसने पहले छाती और हाथ पर चाकू मारे और फिर सिम्मी का गला रेत दिया। सोनीपत में हुए पोस्टमॉर्टम के बाद आई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम करने वाले बोर्ड से जुड़े डॉक्टरों ने कहा कि हत्या गला काटकर की गई है। सिम्मी की छाती और कलाई पर भी चाकू के गहरे घाव मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *