Pm modi visit in bihar / सत्य का सामना / पीएम मोदी आज बिहार और बंगाल के दौरे पर है इस दौरान उन्होंने बिहार से जनता को 13000 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का सौगात दिया। पीएम मोदी का स्वागत छट गीत से हुआ, एवं रोड में शामिल होते हुए उन्होंने बिहार की जनता को सम्बोधित किया इस दौरान पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार की बॉन्डिंग देखने को मिली।

सभा के दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की बिहार बिहार चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य की धरती है बिहार की धरती से लिया गया संकल्प खाली नहीं जाता है।उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा की पाक ने भारत पर कई मिसाइल और ड्रोन हमले किये लेकिन भारत ने उसे पुरी तरह तबाह करते हुए और पाक को मुहतोड़ जवाब दिया भारत के हमले से पाक के आतंकी ठिकाने और कई आतंकवादी मारे गए साथ ही पाक के फौजी बेड़े को भारत ने तबाह किया यह पुरी दुनियां ने देखा।
भ्रष्टाचार पर क्या बोले पीएम मोदी
देश में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को जेल में भेजनें वाले बिल पर घमासान मचा हुआ है पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार है उन्होंने का की पहले जेल से फ़ाइल साइन किये जाते थे अधिकारियो को निर्देश दिए जाते थे, मैं जीते जी संविधान को तार-तार होते हुए नहीं देख सकता। नये क़ानून बनने के बाद चाहे प्रधानमंत्री हो, या मंत्री 30 दिन में जमानत नहीं ली तो 31 वें दिन कुर्सी छोड़नी पड़ेगी….
यह भी देखे..
यूट्यूबर एल्विश यादव हमले के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, मुठभेड़ के दौरान हुआ घायल…
