गुरुग्राम / सत्य का सामना / बिग बॉस ओटीटी विनर और मशहूर यूट्यूब एल्विश यादव के घर में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक सदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की गिरफ्तार आरोपी की पहचान इशांत उर्फ़ इशू गाँधी के रूप में हुई है, पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में आरोपी ने गोली चलाई पुलिस के जवाबी कार्यवाही इशू गाँधी के पैर में गोली लगी फिर उसे गिरफ्तार किया गया…..

कैसे हुई गिरफ्तारी
फरीदाबाद क्राइम ब्राँच टीम को यह सूचना मिली थी की एलविश यादव के घर में हुई फायरिंग का आरोपी इशू उर्फ़ इशांत गाँधी फरीदाबाद क्षेत्र में छुपा हुआ है इस दौरान क्राइम ब्रांचने एक टीम तैयार करते हुए ऑपरेशन शुरू किया जिस दौरान इशू गाँधी ने पुलिस पे फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने गोलिया चलाई जो इशू के पैर में लगी और वह घायल हो गया। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिया है….
