कनाडा पहुँचे पीएम मोदी, हुआ जोरदार स्वागत…..

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

 

कनाडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2025 के G‑7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित कैलगरी पहुंच हैं. इसे वैश्विक कूटनीति में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है इस सम्मेलन में भारत को एक आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल किया गया है, जो भारत‑कनाडा के बीच हुए तनाव के बावजूद समझौता और सहयोग को दिखाते हैं . हालांकि कुछ समूहों, खासकर कुछ कट्टरपंथी खालिस्तानी संगठनों ने पीएम मोदी को मिले न्योते का विरोध किया…

 

यह एक दशक में मोदी की कनाडा की पहली यात्रा है।प्रधानमंत्री इस दौरान विश्व के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे और ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर साइप्रस से सोमवार शाम (स्थानीय समयानुसार) कनाडा पहुंचे। कनैनिस्किस में 16-17 जून को शिखर सम्मेलन होना है और यह जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की लगातार छठी बार भागीदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *