अमेरिका ने लगाया भारत पे 25% टेरिफ़, पहले ही मिल चुके थे संकेत……

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

वाशिंगटन/ अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने इसकी घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रथ सोशल पर की. यह टैरिफ एक अगस्त से लागू होगा. ट्रंप ने यह घोषणा तब की है जब अमेरिका और भारत एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं…

 

Image :  USA president donald trump

 

 

 पहले ही दिए थे संकेत

भारत पर टैरिफ लगाने के संकेत डोनाल्ड ट्रंप ने कल ही दे दिए थे. मंगलवार को जब उनसे एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या भारत 20-25 फीसदी के बीच उच्च टैरिफ का भुगतान करने जा रहा है, ट्रंप ने कहा था, “हां, मुझे ऐसा लगता है. भारत मेरा मित्र है. उन्होंने मेरे अनुरोध पर पाकिस्तान के साथ युद्ध समाप्त कर दिया… भारत के साथ समझौता अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है. भारत एक अच्छा मित्र रहा है, लेकिन भारत ने मूल रूप से किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक टैरिफ लगाए हैं…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *