अकरा / अफ़्रीकी देश घाने में सैन्य हेलीकाप्टर दुर्घटना में पर्यावरण मंत्री समेत 8 लोगो की मौत का मामला सामने आया है।राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी है। वायुसेना का यह हेलीकाप्टर देश के साउथ इलाके के जंगल में गिरा जिसमें दो मंत्री दो उच्च अधिकारी एवं चालक दल के चार सदस्य समेत 8 लोग मारे गए है…..

यह हादसा घाना में एक दशक से भी ज्यादा समय में हुई सबसे भीषण हवाई दुर्घटनाओं में से एक था। घाना की सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने सुबह राजधानी अकरा से उड़ान भरी थी और उत्तर-पश्चिम दिशा में अशांति क्षेत्र के ओबुआसी स्थित सोने की खदान वाले इलाके की ओर जा रहा था, तभी रडार से गायब हो गया….
