राजधानी रायपुर / सत्य का सामना / सावन मास के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में गैर राजनैतिक दलों एवं विभिन्न संगठनों द्बारा कावड़ यात्रा निकली जा रही है।

इसी कड़ी में माँ आदिशक्ति महिला सेवा समिति द्वारा दुर्गा नगर से महादेव घाट तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें भगवान शंकर एवं गणेश जी के प्रतिमा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही विभिन्न चौक चौराहो में कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया….

समिति की अध्यक्ष माधुरी बघेल ने बताया की कावड़ यात्रा का यह दूसरा वर्ष है पिछले एक महीने से यात्रा की तैयारी चल रही थी और आने वाले वर्षो और अधिक दिव्य और भव्य रूप से कावड़ यात्रा को निकालने का प्रयास करेंगे……
