सत्य का सामना/ काठमांडू /डिजिटल डेस्क / नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है, यह मीटिंग शीतल निवास ( राष्ट्रपति ) भवन में हो रही है, मीटिंग में प्रधान सेनापति अशोक राज सिगड़ेल के साथ ही पूर्व चीफ जस्टिस और नेपाल की संभावित प्रधानमंत्री सुशीला कार्की भी मौजूद रही, राष्ट्रपति ने सलाह के लिए स्पीकर देवराज घिमरे को बुलाया है, सिर्फ यह ही नहीं नेपाल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश सिंह राऊत को भी मीटिंग के लिए तलब किया गया है, इस मीटिंग को देखकर यह लगता है की जल्द से जल्द अंतरिम सरकार का गठन हो जायेगा….

कौन हैं सुशीला कार्की
सुशीला कार्की का जन्म 7 जून 1952 को विराटनगर में हुआ था। उन्होंने राजनीति विज्ञान और कानून का अध्ययन किया और वकालत से अपने करिर की शुरुआत की। उन्होंने 1972 में महेंद्र मोरंग परिसर, विराटनगर से ग्रेजुएशन (बीए) की डिग्री पाई थी। इसके बाद उन्होंने 1975 में वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। कार्की ने 1978 में त्रिभुवन विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की थी। सुशीला कार्की का विवाह नेपाली कांग्रेस के एक नेता दुर्गा प्रसाद सुबेदी से हुआ है। उनकी मुलाकात बनारस में पढ़ाई के दौरान हुई थी।
