राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दी भारत को धमकी, रूस से तेल खरीदना बंद करे भारत नहीं तो टैरिफ़ में और होगी वृद्धि…..

खबरें आज की

 

वाशिंगटन / अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से भारत को धमकी देते हुए कहा है की वह टैरिफ़ में और वृद्धि करेंगे, मंगलवार देर शाम ट्रम्प ने कहा की भारत रूस से सामान खरीद रहा है वह एक तरह से युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे है जो की उचित नहीं है और हम 25% पे सहमत हुए है और मुझे लगता है की इसे 24 घंटे में इसे बढ़ाने वाला हूँ….

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह भारत से आयात पर लगने वाले टैरिफ को अगले 24 घंटों में मौजूदा 25% की दर से “काफी” बढ़ा देंगे, क्योंकि भारत लगातार रूसी तेल खरीद रहा है। ट्रंप ने सीएनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “वे युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे हैं, और अगर वे ऐसा करने जा रहे हैं, तो मुझे खुशी नहीं होगी।”

 

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करने को कहा था लेकिन भारत ने ऐसा नहीं किया। इसी को लेकर ट्रंप ने अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने फिर से टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है।उन्होंने कहा कि भारत “भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है” और उसे “बड़े मुनाफे” पर बेच रहा है..

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *