फिरकी लेग स्पिनर चहल ने किया खुलासा : सुसाइड के ख्याल आने लगे थे….

खेल जगत

मुंबई /भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक के बाद मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें गलत तरीके से “धोखेबाज” करार दिया गया था और इस अशांत अवधि के दौरान उनके मन में आत्महत्या के विचार आए थे।

 

Image source : social midea

तलाक की Chahal ने बताई असली वजह

चहल ने कहा कि शादी एक समझौता होती है और जब दो लोग समय ही साथ न बिता पाएं, तो दूरी बढ़ना तय है।उन्होंने कहा कि हम दोनों (Yuzvendra Chahal-Dhanashree) ही अपने-अपने काम में व्यस्त रहते थे और धीरे-धीरे बातचीत और साथ का समय कम होता चला गया।

 

“मैंने कभी धोखा नहीं दिया”

चहल ने आगे कहा कि जब मैं इस तलाक वाले दौर से गुजर रहा था, तो लोगों ने मुझे चीटर तक कह दिया। लेकिन मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया। मुझसे ज्यादा वफादार इंसान आपको नहीं मिलेगा।उन्होंने कहा, “सिर्फ किसी के साथ देख लिए जाने से लोग जोड़ने लगते हैं, अफवाहें उड़ाई जाती हैं, बस व्यूज के लिए। मेरे घर में दो बहनें हैं, मुझे महिलाओं की इज्जत करना आता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *