एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, सूर्यकुमार यादव के हाथो कमान, 14 सितम्बर को होगा भारत पाक मुकाबला, श्रेयस और यशस्वी हुए टीम से बाहर…

खेल जगत

मुंबई /सत्य का सामना / भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है,सूर्य कुमार यादव टीम के कप्तान और शुभमन गिल को उपकप्तान की कमान सौपी गयी है….

 14 सितंबर को भारत-पाक का ऐतिहासिक मुकाबला

एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, यूएई और ओमान है. ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ हॉन्गकॉन्ग है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगा लेकिन फैंस को इससे अधिक इंतजार 14 सितंबर का रहेगा. 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा..

 

टीम भारत:

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह. रिजर्व: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *