मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बेहद शर्मनाक और घिनौनी घटना सामने है, जहां एक पति ने खेत में एक महिला के साथ बलात्कार किया, जबकि उसकी पत्नी इस घिनौने कृत्य का वीडियो बनाती रही। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

खेत में बकरियां चरा रही थी महिला
ये घटना बीते 29 जुलाई की है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि शाम को करीब 4 बजे के आसपास वह खेत में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान आरोपी और उसकी पत्नी वहां काम कर रहे थे। दोनों आरोपी जबरन महिला को खेत पर बने हुए कमरे में ले गए और उसका रेप किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना शिवपुरी के एक ग्रामीण इलाके में हुई, जहां पीड़िता खेत में काम कर रही थी। आरोपी पति ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर महिला पर हमला किया। हैरानी की बात यह है कि उसकी पत्नी न केवल मौके पर मौजूद थी, बल्कि उसने इस जघन्य अपराध को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
