मैनहट्टन /सत्य का सामना /अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जिसमें एक एक युवक ने सरेआम गोलीबारी की जिसमें कम से कम 4 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए है, न्यूयॉर्क पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए हमलावर को मार गिराया है…..

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की पहचान के बारे में कोई डिटेल्स दिए बिना, एक्स पर लिखा कि पार्क एवेन्यू और ईस्ट 51वीं स्ट्रीट के आसपास घटनास्थल को “नियंत्रित कर लिया गया है और एकमात्र हमलावर मारा जा चुका है”.
कई लोगों को गोली लगने की खबरों के बीच पुलिस आयुक्त जेसिका टिश ने एक्स पर लिखा, “इस समय, घटनास्थल पर नियंत्रण कर लिया गया है और एकमात्र शूटर को मार गिराया गया है.” उन्होंने घटना के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी. वहीं फॉक्स न्यूज ने न्यूयॉर्क पुलिस विभाग का हवाला देते हुए बताया कि एक पुलिस अधिकारी सहित कम से कम छह लोगों को गोली मारी गई है, अधिकारी गंभीर हालत में एक क्षेत्रीय अस्पताल में
