विवादों में फिर से आये भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, क्या है पुरा मामला आइये जाने….

इंटरटेनमेंट

डिजिटल डेस्क, सत्य का सामना / वाराणसी / भोजपुरी फ़िल्म सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से विवादों में घिर गए है एक्ट्रेस अंजलि राघव मामला अभी थमा नहीं की वाराणसी की अदालत ने तीन लोगो की शिकायत पे अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ 1.3 करोड़ की धोखाधड़ी और हत्या की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है…

 

Image source : social media

कैंट पुलिस के मुताबिक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM ) मनीष कुमार के आदेश पे पवन सिंह, प्रेम शंकर रॉय, उनकी पत्नी सीमा रॉय, और अरविन्द चौबे के खिलाफ भारतीय दंड सहिता (IPC ) की धारा 420 (धोखा धड़ी ) 406 ( आपराधिक विश्वासघात) 467 (जालसाजी ) 468 (आपराधिक जालसाजी के लिए पृष्ठभूमि तैयार करना ) 506 (आपराधिक धमकी ) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया…

 

 

शिकायतकर्ता वाराणसी निवासी विशाल सिंह का टूर & ट्रेवल्स और होटल व्यापारी है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाँ है की 2017 मुंबई में उनकी मुलाक़ात प्रेम शंकर रॉय और उनकी पत्नी सीमा रॉय से हुई दोनों ने विशाल सिंह फ़िल्म निर्माण में निवेश करने का लालच दिया…

 

बार बार बताने एवं जोर देने पर विशाल सिंह मान गए उन्होने रिद्धिका इंटरप्राइजेस के माध्यम से श्रेयस फ़िल्म लिमिटेड के खाते में 32.60 लाख रूपये डाले। उसके बाद फ़िल्म बॉस की शूटिंग हुई जिसमें करीब 1.25 करोड़ रूपये विशाल सिंह ने खर्चा किया जिसमें होटल एवं ट्रेवल के बिल शामिल थे। बॉस फ़िल्म हिट भी हुई और मुनाफा भी कमाई, ले दे के पीड़ित को 12 लाख रूपये ही वापस मिले, उसके बाद पीड़ित का कॉल किसी ने भी रिसीव नहीं किया…जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *