सैयारा बॉक्स ऑफिस मे गाड़ रही झंडे, अहान और अनीत की जोड़ी कर रही कमाल, फ़िल्म की कमाई हुई 100 करोड़ पार…..

इंटरटेनमेंट

मुंबई / सैयारा बॉक्स ऑफिस मे धूम मचा रही है फैन्स मे इस फ़िल्म का क्रेज़ सर चढ़कर बोल रहा है। अहान पाण्डेय और अनित पड्डा के अभिनय से सजी फ़िल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार देखने मिल रहा है। चारो और अभी सिर्फ सैयारा की ही धूम है…

 

 

“सैयारा ” 18 जुलाई को थिएटर मे रिलीज़ हुई थी तब से यह फ़िल्म बाल्टी भर भर के कमाई कर रही है, फ़िल्म के ट्रेलर और सांग ने पहले से ही लोगो के दिलो मे अपनी जगह बना ली थी इसकी कमाई भी फ़िल्मी पंडितो को आश्चर्य मे डाल रही है…

 

 

सैयारा की कमाई अब तक

 

बड़े स्टारकास्ट और बड़ा नाम न होने के बावजूद भी पहले दिन फ़िल्म की कमाई 21.5 करोड़ का था दूसरे और तीसरे दिन मिला के फ़िल्म ने 83.25 करोड़ कमाए वही देर सोमवार तक रिपोर्ट के अनुसार अब तक की कमाई कुल 105.75 करोड़ हो गई है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *