अहमदाबाद एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे चप्पे पे पुलिस के जवान तैनात……

खबरें आज की

Ahmadabad/satya ka samna / अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का धमकी भरा मामला सामने आया है l

 

फोटो : एयरपोर्ट में तैनात सुरक्षा बल

 

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जॉइंट पुलिस कमिश्नर शरद सिंघल ने बताया कि क्राइम ब्रांच को आज अहमदाबाद एयरपोर्ट को लेकर बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। पुलिस के साथ ही डॉग और बम स्क्वाड द्वारा एयरपोर्ट पर तलाशी जारी है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर हैं।

 

फोटो : चप्पे चप्पे पे पुलिस की तैनाती

 

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग राज्य में एक बार फिर स्कूलों और हवाईअड्डों को धमकी देने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को अमृतसर एयरपोर्ट को भी बम की धमकी दी गई थी जिसके बाद वहां सुरक्षा और कड़ी कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *