एक से बढकर एक फ्लिपकार्ट लाया तोहफ़े अनेक, iphone 16 और 14 की कीमत में कमी, यूज़र्स को कम दाम में मिलेंगे फ़ोन…

खबरें आज की

डिजिटल डेस्क, सत्य का सामना / आईफोन यूजर्स के लिए लगातार खुशखबरी सामने आ रही है इस बार आईफोन 16 और 14 की कीमत में काफी कमी आई है i यह एक ऑफर के तहत किया जा रहा है आइये जाने क्या है यह ऑफर…

 

 

फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज़ सेल 23 सितम्बर 2025 से चालू हो जाएगी। सेल में चुनिंदा बैंक के कार्ड पर तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा, साथ ही फोन को बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर और मासिक किस्त के तहत खरीदा जा सकेगा….

 

 

 iPhone 16 की इतनी होगी कीमत

iPhone 16 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट सेल में 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कीमत बैंक कार्ड पर लगने वाले डिस्काउंट के साथ होगी। इसका मतलब है कि फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 16 स्मार्टफोन 17,901 रुपये कम में मिलेगा।

 

 

50 हजार से कम में मिलेगा आईफोन 14

फ्लिपकार्ट सेल 2025 में आईफोन 14 भी बहुत सस्ता मिलेगा। आईफोन 14 को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि अभी फोन फ्लिपकार्ट पर 52,990 रुपये में मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *