राजधानी रायपुर /पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से सुदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके साथियो के खिलाफ एक और अवैध वसूली और धमकी देने का नया मामला सामने आया है, व्यापारी भोपाल मणि साहू की शिकायत पर पुलिस ने रोहित तोमर, दिव्यांश, आकाश, योगेश सिन्हा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है…..

दो लाख के बदले वसूले 30 लाख
तोमर बंधुओं ने व्यापारी से 2 लाख के बदले 30 लाख रुपये वसूले गए थे। मुख्य आरोपित वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर को एक महीने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दोनों पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है, वहीं गिरफ्तारी वारंट भी इनके खिलाफ जारी है। गौरतलब है कि दिव्यांश पहले से न्यायिक रिमांड पर जेल में है। इस गिरोह पर अब तक दो थानों में कुल सात एफआइआर दर्ज हो चुकी हैं।
