एक महीने के पिल्ले ने काटा किया नरअंदाज, कब्बड्डी खिलाड़ी की हुई मौत……

उत्तर प्रदेश खबरें आज की

सत्य का सामना /यूपी के बुलंदशहर में कुत्ते के काटने से राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई. मृतक का नाम ब्रजेश सोलंकी है। ब्रजेश को एक महीने कुत्ते के पिल्ले ने काट लिया था. पिल्ले के काटने के बाद ब्रजेश ने लापरवाही में एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया था, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसमें रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे। कई अस्पतालों में भटकने के बाद आखिरकार 27 जून को रास्ते में उसकी मौत हो गई। बीते महीने नाले में एक कुत्ते का पिल्ला गिर गया था। जब ब्रजेश पिल्ले की जान बचा रहा था, उसी दौरान पिल्ले ने उसके दाएं हाथ की उंगली में काट लिया. ब्रजेश ने तब उसे मामूली मानकर एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया।

 

संदीप ने बताया कि करीब दो महीने पहले, एक पिल्ला नाले में फंस गया था. उसे बचाने की कोशिश में पिल्ले ने बृजेश की उंगली पर काट लिया. संदीप के मुताबिक उसने (सोलंकी ने) सोचा कि यह गंभीर नहीं है और उसने एंटी-रेबीज का टीका नहीं लगवाया. बाद में अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ने पुष्टि की कि उसे एक पागल जानवर ने काटा था, संभवतः एक बंदर या कुत्ता. बृजेश उस हादसे के दौरान गांव में रह रहा था और स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण ले रहा था….

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *