ब्रिटिश F-35B लड़ाकू जेट अब होगा कबाड़, टुकड़ो टुकड़ो में जायेगा लंदन, विमान की कीमत करीब 900 करोड़…..

खबरें आज की

केरल/ केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 19 दिन पहले इमरजेंसी लैंडिग करने वाला ब्रिटिश F-35B स्टील्थ फाइटर जेट अभी भी वहीं खड़ा है लेकिन उसको लेकर एक बड़ा अपडेट है. फील्ड मरम्मत के प्रयास अभी तक सफल नहीं होने के कारण अब इसे एक बड़े जेट में लोड करके यूनाइटेड किंगडम ले जाने की तैयारी है. अब इसे C-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान पर लोड करके एयरलिफ्ट करने का विकल्प तलाशा जा रहा है. इस श्रेणी के फाइटर जेट के लिए यह दुर्लभ कदम होगा….

 

फोटो :F-35B ब्रिटिश फाइटर जेट

एफ-35बी लाइटनिंग विमान, ब्रिटेन की रॉयल नेवी के बेड़े का हिस्सा है और इसे वर्टिकल लैंडिंग की क्षमता के लिए जाना जाता है. वर्तमान में इंडो-पैसिफिक में तैनात रॉयल नेवी के प्रमुख विमान वाहक, HMS प्रिंस ऑफ वेल्स पर यह लौटने में असमर्थ हो गया था. इसके बाद इसे केरल के एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया, जहां इसने इमरजेंसी लैंडिग की थी.

 

पिछले सप्ताह ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “प्रतिकूल मौसम की स्थिति” के कारण इमरजेंसी में इसका मार्ग परिवर्तन किया गया था. खराब मौसम की वजह से यह जेट HMS प्रिंस ऑफ वेल्स पर सुरक्षित रूप से नहीं उतर सकता था. फिर पायलट ने 15 जून को इस फाइटर जेट को तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित उतार लिया. हालांकि, उतरने के बाद से, विमान में ऐसी खराबी आ गई है जिसे ब्रिटेन के अधिकारियों ने “इंजीनियरिंग समस्या” करार दिया है, जिसके कारण यह उड़ान भरने में असमर्थ हो गया है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *