मुंबई /सत्य का सामना / रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलने वाले स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल मुश्किल में फस गए है गाज़ियाबाद की एक शिकायतकर्ता ने यश दयाल के ऊपर बीएनएस 69 (शादी का झूठा वादा सहित धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत एफआईआर दर्ज की कराया है मामले के जाँच पुलिस अधिकारी कर रहे है….

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जिस क्रिकेटर के साथ वह पांच साल से रिलेशनशिप में थी, उसने उसका शारीरिक शोषण किया. इंदिरापुरम निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने पिछले पांच सालों से उसका यौन शोषण किया और उससे शादी करने का वादा किया. आईजीआरएस पोर्टल पर अपनी शिकायत के बाद महिला ने 24 जून को इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया और यह वायरल हो गया…
27 जून को वह पुलिस से मिली और एक लिखित शिकायत दी. जिसमें उसने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया है. उसने अपनी शिकायत की सत्यता को सत्यापित करने के लिए मोबाइल कॉल, चैट, स्क्रीन शॉट, वीडियो कॉल जैसे सबूत पेश किए. सभी तथ्यों का अवलोकन करने के बाद अब पुलिस आगे की जांच करेगी.
