राजधानी रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के शेष विभागों का बटवारा हो गया है, राजेश अग्रवाल, खुशवंत गुरु साहेब और गजेंद्र यादव ने आज सुबह राजभवन पहुंच कर मंत्री पद की शपथ ली…..

इसके साथ अन्य विभागों का मंत्रियो में अदला बदली हुई है वाणिज्यकर (आबकारी ) जहाँ पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास था अब वह विभाग उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को सौपा गया है, वही खेल एवं युवा कल्याण विभाग को मंत्री टंकराम वर्मा से उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा गया है…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल संसाधन का विभाग अपने पास रखा है पूर्व में यह विभाग मंत्री केदार कश्यप के पास था
