डोनाल्ड ट्रम्प ने किया सीज़फायर का ऐलान, ईरान ने मानने से किया साफ इंकार……

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि मिडिल ईस्ट में 12 घंटे के लिए सीजफायर लागू हो गया है, इसके बाद युद्ध समाप्ति मानी जाएगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि सीजफायर पर ईरान और इजरायल राजी हो गए हैं। ट्रंप की पोस्ट के मुताबिक 6 घंटे के अंदर इजरायल और ईरान दोनों अपने मिशन पूरा कर लेंगे। इसके बाद 12 घंटे के लिए सीजफायर होगा।

 

 

 ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

ट्रंप के मुताबिक पहले ईरान सीजफायर करेगा। 12 घंटे बाद इजरायल सीज़फायर करेगा और 24 घंटे के बाद 12 दिन के युद्ध की समाप्ति मानी जाएगी। ट्रंप ने सीजफायर के लिए इजरायल और ईरान के साथ-साथ पूरी दुनिया को बधाई दी है। अपनी पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा है कि ये युद्ध कई सालों तक सकता था जिसमें मिडिल ईस्ट को बड़ा नुकसान होता लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 

 

 

सीजफायर प्रस्ताव पर ईरान ने क्या कहा?

वहीं, ईरान ने ट्रंप के बयान को सिरे ने नकार दिया है। अमेरिकी मीडिया के हवाले से कहा गया है कि ईरान ने सीजफायर के किसी भी तरह के प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा है कि विरोधाभासी बयान ट्रंप की पूर्ण और संपूर्ण युद्धविराम घोषणा की वैधता पर सवाल उठाते हैं। ईरान ने एक बार फिर साफ किया है कि वह जवाबी हमले तेज करेगा। वहीं ट्रंप दावा कर रहे हैं कि दोनों देश 12 दिन से जारी जंग को खत्म करने पर सहमत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *