मुंबई / अजय देवगन एक बार फिर से सन ऑफ़ सरदार 2 लेकर सामने आ रहे है यह सुपरहिट फ़िल्म सन ऑफ़ सरदार का दूसरा पार्ट है जिसमें अजय देवगन ने पंजाबी युवक का किरदार निभाया था.. पहला पार्ट एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा का सम्पूर्ण मिश्रण था ऐसे में पार्ट 2 में भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ रही है…..

अजय देवगन ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का धमाकेदार पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में अभिनेता अपनी ‘मूंछों को ताव’ देते हुए बेहद ठाट अंदाज में नजर आ रहे है। अपना पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा “सरदार की वापसी #SOS2 25 जुलाई को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में।”
