ओड़िसा के गंजाम जिले में दस युवकों ने युवती के साथ किया गैंगरेप….

Odisa

ओड़िसा / ओड़िसा के गंजाम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें रविवार शाम को दस लोगो ने एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया , युवती कालेज के स्टूडेंट है वह विकेंड पर अपने फ्रेंड के साथ बीच पर घूमने गई हुई थी तभी वहां सभी आरोपी पहुँचे पहले छात्रा के फ़्रेंड से मारपीट कर उसे बंधक बनाया फिर बारी बारी से युवती के साथ रेप किया…

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि 20 साल की पीड़िता अपने फ्रेंड के साथ बीच पर घूमने गई थी। दोनों एक शांत जगह पर बैठे हुए थे। तभी रात करीब 9.30 बजे कुछ लोग वहां आए और उन्हें घेर लिया।

 

लड़की का मुंह दबाया, ताकि शोर न मचा सके

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने शराब पी रखी थी। उन्होंने लड़की पर भद्दे कमेंट किए। जब उसके बॉयफ्रेंड ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। फिर उसे दूर ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ रेप किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लड़की का मुंह भी दबा दिया था ताकि वह चिल्ला न सके। रेप करने के बाद वे सब वहां से भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *