पुरी / सत्य का सामना / महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के महापर्व पर मची भगदड़ से तीन लोगो की मौत हुई है वही सैकड़ों लोग घायल हुए है, इसके बाद ओड़िसा सरकार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए कलेक्टर शंकर स्वान और एसपी विनीत अग्रवाल का तबादला कर दिया है…

आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार ने कहा की यह घटना बड़ी लापरवाही क़ो दर्शाता है मुख्यमंत्री मांझी ने दो पुलिस अधिकारी डीसीपी विष्णुपति और कमांडेड अजय पाधी क़ो निलंबित करने का आदेश भी जारी किया है….

मुख्यमंत्री माझी ने विकास आयुक्त की देखरेख में मामले की प्रशासनिक जांच के भी आदेश दिए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओडिशा सरकार मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब चार बजे हुई जब सैकड़ों श्रद्धालु रथ यात्रा उत्सव देखने के लिए मंदिर के पास एकत्र हुए थे।
कथित तौर पर अनुष्ठान के लिए सामग्री ले जा रहे दो ट्रकों के भगवान जगन्नाथ और उनके भाई देवताओं के रथों के पास भीड़भाड़ वाले स्थान में प्रवेश करने के बाद अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि अनुष्ठान के तहत जब उनके चेहरों को ढकने वाला ‘पहुड़ा’ (कपड़ा) हटाया जाना था, तब देवताओं की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त तड़के से ही मंदिर के बाहर आ गए थे जिससे भारी भगदड़ मच गयी थी…..
