एलिमिनेटर में आज होगा मुंबई और गुजरात की बीच महामुकाबला, जीतने वाली टीम 1 जून को क्वालीफायर 2 में पंजाब से भिड़ेगी, हारने वाली टीम का होगा पत्ता साफ…

IPL 2025

आईपीएल 2025 / इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अब कुछ ही मैच शेष है कल क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है बेंगलुरु ने चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है लेकिन एक बार भी फाइनल नहीं जीत पाई है । आज एलिमिनेटर में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का मुकाबला एक  बार की विजेतागुजरात टाइटंस होगा आज जो जीतेगी उसका मुकाबला क्वालीफायर 2 में 1 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के साथ होगा ….

 

मुंबई इंडियंस आज जहां रॉयल रिकल्टन और विल जैक्स की कमी महसूस करेगी जहां उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को साइन किया है वहीं गुजरात टाइटंस इंग्लिश धाकड़ बल्लेबाज जॉस बटलर की कमी अवश्य महसूस करेगी जॉस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस आईपीएल में 500 से अधिक रन बनाए है ऐसे में देखना होगा आज के इस बड़े मैच में उनकी कमी को कौन पूरी करेगा….

 

 

मुंबई की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, चरित असलांका, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, अश्वनी कुमार/कर्ण शर्मा

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11:  शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, वॉशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी/कगिसो रबाडा, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *